HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उपवास पर बैठे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल

अल्मोड़ा: उपवास पर बैठे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल

ADVERTISEMENTS

✍️ जैंती महाविद्यालय से विज्ञान संकाय बंद करने की साजिश के खिलाफ खोला मोर्चा
✍️ सरकार पर शहीदों की भूमि का अपमान करने का आरोप, धरना—प्रदर्शन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सालम क्षेत्र में स्थित राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में विज्ञान संकाय के सृजित प्राध्यापकों के पदों को समाप्त कर विज्ञान संकाय को स्थानांतरित करने के फैसले के खिलाफ आज विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने क्षेत्र में स्थित भारत माता मंदिर में आज से 24 घंटे का उपवास शुरु कर दिया। उनके साथ समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

इस मौके पर आयोजित सभा में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा शहीद नर सिंह धानक व टीका सिंह कन्याल की वीर भूमि जैंती की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में स्थित राज्य स्तरीय वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, फिर पॉलिटेक्निक कालेज के सिविल ट्रेड को स्थानांतरित किया और अब देश में आजादी के लिए हुए संघर्ष में महान योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी के नाम पर स्थित राजकीय महाविद्यालय जैंती से विज्ञान संकाय को समाप्त करने की साजिश प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर डाली है। ऐसा करके सरकार ने जैंती क्षेत्र की जनता का बड़ा अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने जैंती क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थान खोलकर वीर भूमि की जनता का सम्मान किया था, किंतु जब से भाजपा की सरकार राज्य में काबिज हुई है, तब से इस क्षेत्र में स्थित संस्थानों को या तो समाप्त किया जा रहा है या उन्हें कमजोर किया जा रहा है। श्री कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री क्षेत्र में केवल कोरी घोषणाएं करने आते हैं।

श्री कुंजवाल ने कहा कि स्थानीय विधायक को इन मामलों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। ऐसे में क्षेत्र की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने मांग की है कि अविलंब क्षेत्र के संस्थानों में यह कुठाराघात रुकना चाहिए। उन्होंने जैंती महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों को पूर्ववत बनाये रखने की मांग करते हुए कहा कि जैंती क्षेत्र में संचालित किसी भी संस्थान से ऐसी छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उपवास भाजपा सरकार को चेताने के लिए है। उपवास कार्यक्रम को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज कहा कि पूर्व में सरकार में रहते गोविंद सिंह कुंजवाल ने जैंती क्षेत्र में कई संस्थान खुलवाये, मगर आज भाजपा की सरकार इन संस्थानों को कमजोर करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की पहाड़ विरोधी मानसिकता का द्योतक है। उन्होंने कहा कि शहीदों के क्षेत्र की जनता का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिए हर संघर्ष में साथ देगी।

श्री कुंजवाल के साथ ही समर्थन में पूर्व प्रधान जीत सिंह धानक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नवीन कोहली, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल महरा, ग्राम प्रधान काण्डे भुवन गहरवाल, कांग्रेस के जिला सचिव प्रदीप बिष्ट भी उपवास पर बैठे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। धरना प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, निर्मल रावत, चन्दन सिंह बिष्ट, देवेन्द्र धौनी, गोपाल महरा, पान सिंह बर्गली, मोहन कुंजवाल, उमेद सिंह धौनी, गंगा सिंह धानक, राम सिंह धानक, कैलाश सिंह, रमेश बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, नवीन कोहली, दीवान करायत, अर्जुन नाथ, विक्रम जंतवाल, यशपाल आर्य, धन सिंह, कमल सतवाल, विक्रम सतवाल, किशन सिंह, गोविंद सिंह, गोविंद बोरा, डिकर सिंह ठाकुर, प्रेम बल्लभ काण्डपाल, मनोहर कुंजवाल, प्रेम सिंह, सज्जन सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मी दत्त भट्ट, डिकर सिंह नगरकोटी, हर सिंह, पूरन पाण्डे, राम सिंह बगड्वाल, मुकेश पाण्डे, आनन्द सिंह, कमल बिष्ट, प्रताप राम आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments