HomeUttarakhandBageshwarउपलब्धि : एनीमिया उन्मूलन महाअभियान में राज्य स्तर पर बागेश्वर टॉप पर

उपलब्धि : एनीमिया उन्मूलन महाअभियान में राज्य स्तर पर बागेश्वर टॉप पर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले को एनीमिया उन्मूलन महाअभियान में राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। शिशु और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।

शनिवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा की। संस्थागत प्रसव मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिले की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जाए। संस्थागत प्रसव के आफ लाइन और आनलाइन रिपोर्टिंग को भी दुरुस्त रखें। टीकाकरण बच्चों और महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की खराब सेवा पर चिंता व्यक्त की। सीएमओ को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। पीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण करने निर्देश दिए। बीस सूत्रीय योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एनीमिया उन्मूलन महाअभियान

नीम तेल के अद्भुत लाभ : स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य तक, जबरदस्त फायदे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments