HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी...

Bageshwar News: पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, श्रद्धांजलि अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा मंडल कार्यालय गरुड़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शिव सिह बिष्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, घनश्याम जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, गंगा सिंह, दिनेश गोस्वामी, सोभनाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे। इधर भाजपा जिला कार्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, इंद्र सिंह फर्स्वाण, रतन रामनानी, राजेन्द्र परिहार, खड़क टंगड़िया, दीपा आर्या, सविता नगरकोटी, रमेश तिवारी आदि ने स्व. अटल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments