HomeNationalमुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ‘भगोड़ा’ घोषित

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ‘भगोड़ा’ घोषित

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में बुधवार को उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसबी भजपले ने अपराध शाखा द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया, जिसमें सिंह को भगोड़ा घोषित करने का निर्देश देने की अपील की गयी थी। अपराध शाखा ने सिंह के अपने घर अथवा किसी भी ज्ञात ठिकाने पर नहीं पाये जाने और अपने खिलाफ जारी कई समन में से किसी का जवाब नहीं देने के बाद यह अपील की थी।

इससे पहले, मुंबई और ठाणे की अदालतों ने सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी के गैर-जमानती वारंट जारी किये थे। वह वर्तमान में महाराष्ट्र होम गार्ड्स के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

Uttarakhand : UKSSSC ने जारी की इस भर्ती परीक्षा की तारीख

उत्तराखंड के इस जिले में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, देखें आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments