HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने किया बघलैहड़ के मियांपुर...

नालागढ़ न्यूज : पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने किया बघलैहड़ के मियांपुर में डंगे का शिलान्यास, बोले-अधिकांश समस्याओं का हो चुका है समाधान

नालागढ़। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने ग्राम पंचायत बघलैहड़ के गांव मियांपुर में 7 लाख रुपए की लागत से लगने वाले डंगे का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि बगलैहड को जाने वाली सड़क का कुछ हिस्सा बरसात के कारण बह गया था उसके डंगे के लिए भी बीबीएनडीए से पैसा स्वीकृत करवा कर उसके काम को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया की इस पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादातर पूरा कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा। पानी, बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए गए हैं कि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के विशेष निर्देश पर नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर राज कुमार भल्ला, वार्ड पंच निशा देवी, वार्ड पंच हरीदास, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, उजागर सिंह, सवित्री देवी प्रवीण कौर, अशोक कुमार व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

दिल के अरमां… वो विवाह से पहले कोरोना संक्रमित हो गए

सीएनई विशेष : कोरोना का दंश झेल रहे कारोबारियों के सीएनई प्रसारित करेगा बिल्कुल मुफ्त विज्ञापन

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments