HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड ब्रेकिंग : दिल के अरमां... वो विवाह से पहले कोरोना संक्रमित...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दिल के अरमां… वो विवाह से पहले कोरोना संक्रमित हो गए

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। जिले के गरुड़ तहसील में एक युवक की शादी ऐन मौके रुक गई। मुंबई में जॉब करने वाले प्रवासी युवक की शादी के दिन ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके बाद युवक को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस उठाकर कोविड सेंटर ले गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग परिजनों का भी कोरोना टेस्ट कराएगा। युवक को आगामी दो दिसम्बर तक उसे कोविड-19 अस्पताल में रहना ही पड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार 23 नवंबर को बागेश्वर गरुड़ के एक युवक की शादी होनी थी। शादी के लगभग सभी कार्यक्रम के साथ-साथ मेहंदी की रस्म भी हो गई थी। बारात को मनकोट गांव जाना था लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परिवार में हंगामा मच गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे एंबुलेंस से कोविड सेंटर ले गई।

युवक मुम्बई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। चार दिन पहले वह मुम्बई से गरुड़ शादी के लिए पहुंचा। राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार युवक ने कोरोना टेस्ट कराया। युवक की शादी वाले दिन ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। अब युवक का इलाज जिला मुख्यालय स्थित कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि अब इलाज के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शादी के ऐन मौके पर रुकने से दोनों पक्षों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब उनको नए सिरे से शादी की तैयारी करनी पड़ेगी।

हल्द्वानी : रामपुर रोड पर संजय वन के पास हादसा, हल्द्वानी के दो युवकों की मौत, एक घायल

अल्मोड़ा : खाई में जा गिरी आल्टो कार, महिला की मौत, तीन घायल

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments