HomeUttarakhandAlmoraalmora news: पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुनोली में किया मूर्ति का...

almora news: पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुनोली में किया मूर्ति का अनावरण, कांग्रेस को सत्ता सौंपी, तो पुनर्जीवित होंगे बंद काम

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

ADVERTISEMENTSAd

आज अपराह्न पूर्व मुख्यमंत्री प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत ताकुला ब्लाक के ग्राम सुनोली पहुंचे। जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दौलत सिंह भाकुनी की मूर्ति का अनावरण किया। तत्पश्चात स्व. सोबन सिंह जीना पुस्तकालय मैदान सुनोली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। श्री रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार ने रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं। खेती को प्रभावित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी, तो वह इन सारी समस्याओं को दूर करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि पहाड़़ की खेती जंगली जानवरों ने खत्म कर दी। मगर मौजूदा सरकार इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। उन्होंने कहा कि लोग बाहर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। श्री रावत ने कहा कि यदि जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी, तो छोटे-छोटे उद्योग लगाए जाएंगे और अधूरी पड़ी सड़कों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो ताकुला में फीटर, वॉल्टर ट्रेड खोले जायेंगे और गांधी आश्रम चनोदा से काम छोड़ चुके कर्मचारियों को फिर रोजगार देने के लिए बंद कार्यों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों का उच्चीकरण करने के साथ ही कांग्रेस के समय के अधूरे कार्यों व घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। वहीं वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए रोजगार के अवसरों को पुनर्जीवित किया जाएगा। कार्यक्रम में जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल विशिष्ट अतिथि थे। यह कार्यक्रम देर सांय तक चला। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिकंदर पवार, सुनील बाराकोटी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता किशोर नयाल व संचालन जिला महामंत्री दिनेश ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments