HomeBreaking Newsब्रेकिंग : कोरोना काल में वैज्ञानिकों ने एक नये खतरे का दिया...

ब्रेकिंग : कोरोना काल में वैज्ञानिकों ने एक नये खतरे का दिया संकेत, सूर्य के कमजोर पड़ने पर ‘सोलर मिनिमम’ की जताई आशंका

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सी.एन.ई. न्यूज। इस कोरोना काल में जहां पूरा विश्व एक नये किस्म के वायरस कोविड—19 से जूझ रहा है, वहीं वैज्ञानिक एक नए खतरे की ओर भी आगह कर रहे हैं।
दरअसल, महसूस किया जा रहा है कि इस बार मई के माह में भी गर्मी अपने प्रचंड रूप में नही आ पा रही है। जब—तब बारिश, ओलावृष्टि हो रही है। आंधी—तूफान आ रहे हैं और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। लंदन के वैज्ञानिकों ने इस स्थि​ति को एक प्रक्रिया बताया है, जिसे सोलर मिनिमम नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों ने सूरज की मौजूदा स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाली जानकरी दी है और इस साल भीषण ठंड, भूकंप और सूखे की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि इस दौरा में सूरज की सतह पर एक्टिविटी हैरतअंगेज तरीके से कम हो रही है। आने वाले समय में सनस्पॉट बिल्कुल गायब भी हो सकते हैं। द सन की एक रिपोर्ट आई है। जिसके एस्ट्रोनॉमर डॉ टोनी फिलीप्स के कथन का जिक्र करते हुए बताया गया है कि हम सोलर मिनिमम की ओर जा रहे हैं और इस बार ये काफी भयानक होगा। इस दौरान सूरज का मैग्नेटिक फील्ड काफी कमजोरो हो जाएगा, जिसकी वजह से सोलर सिस्टम में ज्यादा कॉस्मिक रे आयेंगे।
टोनी फिलीप्स ने कहा है कि ज्यादा मात्रा में कॉस्मिक रे एस्ट्रोनॉट्स के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हैं। ये पृथ्वी के ऊपरी वातावरण के इलेक्ट्रो केमिस्ट्री को प्रभावित करेंगे। इसकी वजह से बिजलियां कड़केंगी।
वहीं नासा के वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर की है कि ये डाल्टन मिनिमम जैसा हो सकता है, जो कि 1790 से 1830 के बीच में आया था। इस दौरान भीषण ठंड पड़ी थी, फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था, सूखा और भयावह ज्वालामुखी फूटे थे। अलबत्ता इस विषय में अन्य देशों के वैज्ञानिकों के किसी आधिकारिक बयान और पुष्टि का इंतजार है।

“This is a sign that solar minimum is underway,” reads SpaceWeather.com. “So far this year, the Sun has been blank 76% of the time, a rate surpassed only once before in the Space Age. Last year, 2019, the Sun was blank 77% of the time. Two consecutive years of record-setting spotlessness adds up to a very deep solar minimum, indeed.”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments