HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: अनुभवी व युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिलती है तरजीह—रेखा...

Bageshwar News: अनुभवी व युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिलती है तरजीह—रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री ने भाजपा गरुड़ मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न जानकारियां, चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा व अनुभवी कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलती है। उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश की कमान युवा व अनुभवी व्यक्ति के हाथों में है। इसलिए 2022 का चुनाव साठ सीट का होगा।

ADVERTISEMENTSAd

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में बैजनाथ में आयोजित गरुड़ मंडल कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में युवा नेतृत्व की सरकार है। अबकी बार युवाओं की सरकार के संकल्प के साथ जन—जन तक पहुंचाना है। अबकी बार साठ पार के संकल्प को लेकर पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।

विधायक बागेश्वर चंदन राम दास के कहा कि हमारी सरकार सभी को मुफ्त वैक्सिन लगा रही है। हर गरीब को मुफ्त राशन की आपूर्ति की जा रही है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भाजपा पूरी तरह लोगों की परेशानी में उनके साथ खड़े रही हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी के नेतृत्व सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिऐ संकल्पित है। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया।

प्रभारी देवेंद्र ढैला व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदोलत ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने गरूड़ नगर पंचायत के गठन होने पर सरकार का आभार प्रकट किया। बैठक में मंडल प्रभारी इंद्र सिंह फर्स्वाण, देवकी नन्दन जोशी, मोहन सिंह रावत, रणजीत सिंह थायत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, घनश्याम जोशी, कुंवर सिंह पिमोली, हेमा बिष्ट, जयंती कांडपाल, तायरा बानू, हेमा पंत, सुनीता आर्या, जगदीश आर्या, जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, मधुसूदन जोशी, दिगम्बर नाथ, केआर आर्य, कै. चंदन सिंह नेगी, विनोद कांडपाल, शोबन सिंह पिमोली, प्रेम सिंह नेगी, नंदन सिंह अलमिया व हेम रावत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments