हल्द्वानी : एनएसयूआई का शिक्षकों को लेकर सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ धरना

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रों की सीटों में कटौती और शिक्षकों के पद घटाने पर एनएसयूआई का पारा चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पद घटाने से शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने एमबीपीजी डिग्री कालेज में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया
जाएगा।

सोमवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ता एमबी डिग्री कालेज गेट पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 75 शिक्षकों के पद घटाकर उनका स्थानांतरण कर दिया गया। इसमें अकेले एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से 51 शिक्षक हैं। इस स्थिति में महाविद्यालयों में छात्रों की सीटें भी घटी हैं। शिक्षकों की सीटें घटने से शिक्षा की गुणवत्ता भी घटेगी और महाविद्यालय में सीटें कम होने से छात्रों को प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से आदेश को वापस लेने की मांग की। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इस दौरान हर्षिता पांडेय, भावना, कालेज इकाई अध्यक्ष सचिन, अमन गुप्ता, संजय जोशी, रक्षित बिष्ट, नाजिम अंसारी, अमन, पवन बिष्ट, त्रिलोचन, सिद्धान्त जोशी, शैलेंद्र सिंह दानू, पंकज सनवाल, प्रदीप चिलवाल, अजय मिश्रा, शिवम शर्मा, गौरव पाल, कमल बसानी, हर्ष कश्यप, रोहित अधिकारी, मिथलेश मेहरा, सौरभ कुमार, मुकुल बिष्ट, वैभव, अभय साहू, शानू अली, सहजाद अली आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड : डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार ढेर

यात्रियों को सुविधा : हल्द्वानी से दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो बस सेवा, जानें समय

सीएनई विशेष : मोबाइल से घंटों चिपके रहने वालों में भारत को मिला विश्व में तीसरा नंबर, घर—परिवार व समाज से दूर होता जा रहा आम इंसान

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें