HomeUttarakhandAlmoraशाबास प्रत्यक्षा, सिद्धांत, निमिष, भूमिका, गरिमा और दीक्षा, मॉडल रहा प्रथम

शाबास प्रत्यक्षा, सिद्धांत, निमिष, भूमिका, गरिमा और दीक्षा, मॉडल रहा प्रथम

✒️ बीयर शीबा स्कूल में प्रदर्शनी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बीयर शीबा स्कूल अल्मोड़ा (Beersheba School Almora) में आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी मौलिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां आयोजित विज्ञान, वाणिज्य, चित्रकला एवं विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न कक्षा वर्गों से शाबास प्रत्यक्षा, सिद्धांत, निमिष, भूमिका, गरिमा और दीक्षा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd
प्राथमिक स्तर पर प्रत्यक्षा मल्होत्रा का मॉडल रहा प्रथम

प्रदर्शनी में कक्षा 01 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न मॉडल एवं चित्रकारी प्रदर्शित की। विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। राधा बोरा एवं माग्रेट मनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम, यह रहे अव्वल

प्राथमिक स्तर पर प्रत्यक्षा मल्होत्रा, जूनियर स्तर पर सिद्दांत रावत, सेकेन्डरी स्तर पर निमिष जोशी तथा सीनियर सेकेन्डरी स्तर पर लक्षिता, भूमिका, गरिमा एवं दीक्षा के मॉडल प्रथम स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में बीयर शीबा स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या नीमा थापा, कॉर्डिनेटर दीपिका विल्सन एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार एवं अध्यक्ष निरूपेन्द्र तलवार तथा समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शानदार : उत्तराखंड के शटलरों ने लगातार तीसरी बार लहराया परचम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments