अल्मोड़ा। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत व चीन के जवानों की झड़प में 20 जवानों की शहादत पर आज पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जबरदस्त नारेबाजी के साथ यहां चौघानपाटा में प्रदर्शन करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पुतला फूंका। साथ ही भारत सरकार से मांग करी कि वह चीन की इस करतूत का उसे करारा जवाब दे।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चीन की इस हरकत के बाद देश भर में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चीन को बता देना चाहिए कि वह किसी से कम नही है। जब भी पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ेगी वह लड़ाई को तैयार हैं। उनको पहले से ही लड़ाई का अनुभव है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से चीनी सामान के आयात पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तुरन्त देश से चीनी सामग्री पर रोक लगानी चाहिए। इस मौके पर सूबेदार आनंद सिंह बोरा, पीजी गोस्वामी, कै. केशवदत्त पांडे, हयात सिंह गैड़ा, विनोद गिरि, सूमे प्रकाश बोरा, कै. त्रिलोक बिष्ट, रवि कमल जोशी, कैलाश तिवारी, रघुवीर सिंह सांगा आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा : पूर्व सैनिकों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पुतला, केंद्र सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

