लालकुआं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आज बिन्दुखत्ता शहीद स्मारक पर पहुंच कर चाइना बॉर्डर पर शहीद भारतीय जवानों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा भारतीय सैनिकों ने चाइना बॉर्डर पर चीन सैनिकों से संघर्ष करते हुए जो सैनिक शहीद हुए उनके बलिदान को हिंदुस्तान की जनता कभी नहीं भूलेगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मण खाती, मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट, बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, अशोक पाठक, प्रेम पंडित, संजय अरोरा,विशाल नेगी आदि लोग उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें