HomeUttarakhandAlmoraAlmora: मंगलदीप विद्या मंदिर खत्याड़ी की हर संभव सहायता की जाएगी—वंदना

Almora: मंगलदीप विद्या मंदिर खत्याड़ी की हर संभव सहायता की जाएगी—वंदना

— जिलाधिकारी ने किया संस्था का​ निरीक्षण, क्रियाकलापों की प्रशंसा
— मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत के अफसरों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी वंदना आज दिव्यांग बच्चों के उत्थान में लगे मंगलदीप विद्या मंदिर खत्याड़ी पहुंची। जहां उन्होंने निरीक्षण किया और विद्यालय के क्रियाकलापों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ के तहत संस्था के बच्चों की हर संभव सहायता की जाए।

डीएम वंदना ने मंगल दीप विद्यामंदिर से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। संस्था की संरक्षक मनोरमा जोशी ने संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों की दिनचर्या एवं विभिन्न क्रियाकलापों की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इस बीच जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के क्लासरूम, कौशल गतिविधियां, संगीत कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों की कौशल गतिविधियां की सराहना की। उन्होंने संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों को भातखंडे संगीत अकादमी से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत संस्था के बच्चों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मंगलदीप विद्या मंदिर के लिए बन रहे भवन का भी निरीक्षण किया तथा हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

निर्माणाधीन भवन तक पहुंच मार्ग को बनाने के लिए भी जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं तहसीलदार को सड़क मार्ग का सर्वे कराकर जल्द ही मार्ग हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खत्याड़ी क्षेत्र में साफ—सफाई को लेकर भी ग्राम प्रधान के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के कूड़े को एक निर्धारित क्षेत्र में इकट्ठा करने के लिए लोगों के साथ यूजर चार्ज आदि के बारे में वार्ता करें। जिलाधिकारी ने कहा कि एक निर्धारित स्थान पर इकट्ठा करते हुए कूड़े को पालिका/जिला पंचायत के वाहन से उठाकर निस्तारित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि लोगों द्वारा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की बजाय खुले में फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments