Almora News: जनता के विश्वास पर खरा उतरने का होगा हर प्रयास—मनोज तिवारी

—विधायक ने हवालबाग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ की बैठकसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाब्लाक कांंग्रेस कमेटी हवालबाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी…

—विधायक ने हवालबाग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ की बैठक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ब्लाक कांंग्रेस कमेटी हवालबाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी की अध्यक्षता में यहां एक होटल में सम्पन्न हुई। विधायक ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस विश्वास पर विधानसभा में भेजा है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को बूथ लेबल तक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में विधायक मनोज तिवारी ने सर्वप्रथम ब्लाक कांग्रेस कमेटी हवालबाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए हवालबाग ब्लाक की समस्त जनता का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले बैठक में पहुंचने पर ब्लाक कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें जीत दिलाई है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा का विकास के लिए संघर्ष ही उनकी प्राथमिकता है।

इसके बाद विधायक मनोज तिवारी ने ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के साथ चर्चा बैठक कर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, जिला पंचायत सदस्य जीवन सिंह भण्डारी, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, हर्ष कनवाल, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीवान सिंह ढैला, पूर्व छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल, दीपक कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह पिलख्वाल, चन्दन सिंह भोज, ललित चन्द्र पन्त, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, संजय दुर्गापाल, प्रधान पान सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *