Almora Breaking: अल्मोड़ा व बागेश्वर में प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध

—दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने जारी किए निर्देशसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरजिले के सभी नगर निकायों व शहरी क्षेत्र के समस्त कार्यालयों में प्लास्टिक से संबंधित वस्तुएं…

—दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने जारी किए निर्देश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
जिले के सभी नगर निकायों व शहरी क्षेत्र के समस्त कार्यालयों में प्लास्टिक से संबंधित वस्तुएं प्रति​बंधित रहेंगी। कहीं भी प्लास्टिक की बोतलों, गिलासों, प्लेटों व थालियों आदि का प्रयोग नहीं होगा। यह निर्देश जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दिए हैं।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि विभागीय बैठकों, सेमिनार/कार्यशालाओं में प्लास्टिक से निर्मित सामग्री पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगी। समस्त कार्यालयों में पानी पीने के लिए वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की जाय तथा नान प्लास्टिक बोतल का प्रयोग किया जाय। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्ष व कार्यालयाक्षों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से प्लास्टिक से सम्बन्धित किसी भी वस्तु का प्रयोग प्रतिबन्धित किए जाय।
बागेश्वर: जनपद में 50 माइक्रोन से कम का प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित होगा, साथ ही प्लास्टिक बेचने, उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश जिलाधिकारी विनीत कुमार ने दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निकायों व कार्यालयों समेत जनपद में 50 माइक्रोन से कम का प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित होगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि पॉलिथीन स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिये बहुत हानिकारक है, इसलिये पॉलिथीन प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि जो भी होलसेलर, दुकानदान पॉलिथीन बेच रहे है वे शेष पॉलिथीन को डिस्पोज कर दें। औचक छापेमारी में पॉलिथीन पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ ही कार्यवाही भी की जायेगी।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर इस संबंध में जागरूक करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उप जिलाधिकारी हरगिरी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि संजय पाण्डे, राजकुमार, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा रमेश चन्द्रा, अधि0अधि0 नगरपालिका सतीश कु
मार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *