HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे, अभियंताओं ने किया रक्तदान

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे, अभियंताओं ने किया रक्तदान

👉 स्कूली बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित शक्ति सदन में शुक्रवार को इंजीनियर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां स्कूली बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं जिले के अभियंताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इंजीनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश को विकासशील से विकसित देश बनाने में उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। तभी इंजीनियर्स डे की सार्थकता साबित हो पाएगी।

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर्स ने सुविख्यात इंजीनियर और भारत रत्न डा. एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती के मौके पर याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान स्प्रिंग डेल्स और सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर इंजीनियर्स ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और जिले की विभिन्न खेल प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। लेप्रोसी मिशन अस्पताल को भी इंजीनियर्स ने आवश्यक सहयोग दिया।

कार्यक्रम में इंजीनियर पीसी जोशी, नवीन कांडपाल, बीसी कांडपाल, गोधन सिंह मनराल, रितिका पाल, संजीव वर्मा, पीसी पंत, प्रदीप जोशी, प्रफुल्ल जोशी, एमएस डंगवाल, दीपक मटियाली, दीपक जोशी, अरूण कठैत समेत अनेक इंजीनियर्स मौजूद रहे।

वर्ष—2024 में नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है: महेंद्र भट्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments