अल्मोड़ा : यवक ने जहर खा दे दी जान, परिजनों में कोहराम
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। यहां एक अधेड़ की जहर खाने से मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां लदयूड़ा गांव निवासी शंकर सिंह नेगी (49 वर्ष) ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद से उसकी हालत बिगड़ने लगे। परिजन उसे आनन—फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया, लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।