HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : राम मंदिर के शिलान्यास पर कांग्रेस के हेमंत साहू...

हल्द्वानी न्यूज : राम मंदिर के शिलान्यास पर कांग्रेस के हेमंत साहू ने साथियों संग मनाई खुशी

हल्द्वानी। भगवान राम मन्दिर के भूमि पूजन पर जमकर उत्साह मानते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री हेमन्त साहू के अगवाई में राजपुरा शिवमन्दिर के बाहर जमकर आतिशबाजी करते मिष्ठान वितरण किया व 251 दिये से जय श्री राम लिखकर जमकर जश्न मनाया व सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। इस दौरान जमकर जय जय श्री राम के जयकारे लगाये गये।
कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने राममन्दिर की भूमिपूजन की बधाई देते हुये कहा कि भगवान राम हम सबकी आस्था विश्वास है। राम हम सबके रोम रोम में बसे हैं। साहू ने कहा राम मन्दिर का ताला पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी ने खुलवाया था, आज कांग्रेस व राजीव गांधी का सपना साकार हुआ है। मिष्ठान वितरण व दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता विक्रम रन्धावा, महानगर संगठन मंत्री सचिन राठौर, पंकज कश्यप, जीत सिंह, साहिल राज समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments