सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने एक बयान में कहा कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की फीस सरकार ने स्वयं उठाने की घोषणा की थी, परन्तु अब शिक्षा विभाग ने इससे हाथ पीछे खींच लिये हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने कहा कि पहले रजिस्ट्रेशन का बहुत कम शुल्क पड़ता था, जबकि अब सीबीएसई होने से 300 रुपये का शुल्क छात्रों को पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने कहा था कि ये शुल्क सरकार देगी, लेकिन अभी तक इसके लिए बजट जारी नहीं हुआ है। इसलिये अब यह शुल्क बच्चों को जमा करना है। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों में भी गरीब बच्चे पड़ते हैं। जिनके लिए ये शुल्क बहुत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अपनी घोषणा के अनुसार सरकार अविलंब अटल उत्कृष्ट स्कूलों के छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुल्क स्वयं वहन करे।