पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर निकले लोग

0
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

Uttarakhand News | सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार सुबह तकरीबन 4 बजे भूकंप से धरती डोल गई। जैसे ही भूकम्प के झटके महसूस किए गए लोग कड़ाके की ठंड के बीच अपने घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि लगभग 15 सेकंड तक भूकंप से झटके महसूस हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और वह अपने घरों के अंदर गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। जिसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर थी।


ADVERTISEMENTS

चंपावत और आसपास के क्षेत्र में भी महसूस झटके

पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र मेहर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था। जिसकी गहराई जमीन में लगभग 10 किलोमीटर रही थी और तीव्रता 4.8 रिक्टर आंकी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत समेत कुछ अन्य इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह 4:00 बजे के करीब आया उस वक्त सभी लोग सोए हुए थे।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है उत्तराखंड

दरअसल,उत्तराखंड का भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील राज्य है। जो भूकंप के 4 और 5 जोन में आता है। प्रदेश के पर्वतीय जिले अति संवेदनशील क्षेत्र माने जाते हैं। जिसमें पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी अति संवेदनशील जोन 5 में है। रुद्रपुर, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा जोन 4 में आते हैं। देहरादून और टिहरी जिले का कुछ क्षेत्र जोन 4 में और कुछ जोन 5 में आता है।

ADVERTISEMENTS