सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर पीआरडी जवानों को तीन माह से मानदेय नहीं मिल सका है। कुंभ ड्यूटी से लौटे जवान परेशान हैं। उन्होंने गुरुवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ADVERTISEMENTS
पीआरडी जवानों ने बताया कि कोरोनाकाल में वह पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। कुंभ ड्यूटी भी उन्होंने की लेकिन तीन माह से उन्हें मानदेय नहीं मिल सका है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पटरी से उतर गई है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी से लौटने के बाद जवान पॉजिटिव भी हो गए थे। उन्हें क्वारंटाइन के अलावा आइसोलेशन पर भी रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में कार्यरत जवानों को भी मानदेय नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट बढ़ जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, भगवान सिंह, नरेश भोटिया, हरीश राम, केशव लाल, कुंदन कुमार, रविंद्र हरड़िया, विशन भोटिया, तनुज प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।