HomeUttarakhandBageshwarशारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन का सर्वनाश कर देती है नशे की...

शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन का सर्वनाश कर देती है नशे की लत

ADVERTISEMENTS

RHTC हवालबाग के तत्वाधान में जन जागरुकता कार्यक्रम

प्रतिभागियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (RHTC), हवालबाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, श्रमिकों एवं आशा कार्यकर्ताओं को नशे की बुराइयों एवं इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सचेत करना था।

International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking : कार्यक्रम में श्रमिकों और स्थानीय जनता को यह समझाया गया कि नशे की लत कैसे उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर बुरा प्रभाव डालती है। उन्हें इससे बचाव के उपायों के साथ-साथ सही जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं को भी इस विषय में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में जाकर इस संदेश को औरों तक पहुँचा सकें एवं “नशा मुक्त भारत” अभियान में अपना योगदान दे सकें।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मशरूफ़ हसन ख़ान के निर्देशन एवं RHTC प्रभारी डॉ. अंशुल ममगाईं तथा UHTC प्रभारी डॉ. मनीष भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. अनुष्का (महिला चिकित्सक), एमएसडब्ल्यू मोहम्मद इक़बाल, एमएसडब्ल्यू यशवंत रावत एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में इंटर्नशिप कर रहे डॉ. आरिफा सिद्दीकी, डॉ. नवीन, डॉ. अभिजीत, डॉ. वत्सल, डॉ. प्रीति एवं डॉ. मानिक ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक “नशा मुक्ति शपथ” के साथ हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों ने समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments