HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शहर के हर रूट पर चलाओ सिटी बस और ई...

अल्मोड़ा : शहर के हर रूट पर चलाओ सिटी बस और ई रिक्शा (E Rickshaws)

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

📌 सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों की बैठक में उठा मुद्दा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सभी मार्गों के लिए अतिरिक्त सिटी बस और ई रिक्शा चलाए जाने की आवश्यकता है। नगर में चलने वाले ई रिक्शा सिर्फ एक व्यापारिक संस्थान तक के लिए ही लगाए गए हैं। अन्य मार्गों पर इसका कतई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTSAd

आज ​शनिवार को यहां पालिका में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कई ज्वलंत समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।

नगर में रोडवेज बस स्टेशन के लोअर मालरोड मे शिफ्ट होने के बाद पुन: मालरोड से दो बसों के संचालन करने की मांग की गई। साथ ही संग्राहलय भवन के बहुउद्देशीय भवन बन जाने पर इसमें बुकिंग कांउटर व पूछताछ कक्ष खोलने। मजदूरी दर तय करने समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Click To Read – प्रेरणादायीः मेहनत रंग लाई और छा गए अल्मोड़ा के शुभम महरा

नगर की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सभी जगह सिटी बस, ई-रिक्शा संचालन करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी और संचालन सचिव आरपी जोशी ने किया। इस मौके पर टीएस कड़ाकोटी, नारायण दत्त पांडे, महेश चंद्र आर्या, एएस कार्की, गंगा सिंह फर्त्याल, एमबी साह, मदन सिंह मटेला, हीरा सिंह पलनी, नवीन चंद्र जोशी, दीवान सिंह, मनोहर सिंह नेगी, गणेश सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर सिंह सिराड़ी, रमेश चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कोटिया ने दिया इस्तीफा

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments