बागेश्वर: जिला मुख्यालय पर पेयजल संकट बरकरार, हैंडपंप बने सहारा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में पेयजल का संकट बरकरार है। मंडलसेरा तथा आदर्श कालौनी में पानी की समस्या बनी है। प्राकृतिक स्रोत सूख गए…

जिला मुख्यालय पर पेयजल संकट बरकरार, हैंडपंप बने सहारा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में पेयजल का संकट बरकरार है। मंडलसेरा तथा आदर्श कालौनी में पानी की समस्या बनी है। प्राकृतिक स्रोत सूख गए हैं। हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

दो-दो नदियों के बावजूद लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है। आदर्श कालोनी के नागरिकों ने बताया कि पानी तीसरे दिन मिल रहा है। पानी आते ही कुछ लोग टूल्लू पंप लगाकर पानी को पीछे ही रोक देते हैं। कालोनी के लिए दो-दो पाइप लाइनें हैं। बावजूद भी पानी सुचारू नहीं हो सका है। मंडलसेरा में नलों में पानी की बूंद नहीं गिर रही है। प्राकृतिक स्रोत भानानौला सूख गया है। हैंडपंप पर भीड़ लग रही है। स्थानीय निवासी भुवन चौबे ने कहा कि महिलाएं, बच्चे तथा बुजुर्ग सुबह से पानी की व्यवस्था में जुट रहे हैं। मंडलसेरा में सबसे अधिक आबादी शहर की है। रेखा देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन करेंगे। इधर, प्रभारी अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा जहां पानी की कमी है। वहां टैंकर भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *