HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दर्जनों लोगों ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता,...

अल्मोड़ा : दर्जनों लोगों ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता, बोले केंद्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में होगा विकास

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तिथि — 11 सितंबर, 2020

ADVERTISEMENTSAd

यहां अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांडेखोला में हुए एक सादे कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर की। आप के केंद्रीय पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल, कुमाऊं संगठन मंत्री अमित जोशी, विधानसभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, एनएल साह ने हीरा सिंह राणा के निवास पर हुए कार्यक्रम में सभी को पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूबेदार मेजर हरि सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह राणा, दीपक राणा, गोविंद सिंह नयाल, संदीप नयाल, सुंदर सिंह, दीपक, उमेद चौधरी, ललित सिंह कनवाल, रूप मोहन, शाहिल, दिनेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट, संजय तिवारी, दिनेश जोशी आदि शामिल रहे। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक नयाल ने कहा कि हमें उत्तराखंड की मूलभूत ​सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, बिजली, पानी जैसी सुविधा जनता को देनी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी काम करेगी। कुमाऊं संगठन मंत्री अमित जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में एक विश्वास के साथ लोग जुड़ते जा रहे हैं। जिससे जहां एक ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो रहा है, वहीं उत्तराखंड के विकास का मार्ग आप के माध्यम से प्रशस्त होता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments