HomeBreaking Newsमालगाड़ी में इस आदमी ने कर दी ऐसी हरकत, अचानक रोकनी पड़ी...

मालगाड़ी में इस आदमी ने कर दी ऐसी हरकत, अचानक रोकनी पड़ी चलती ट्रेन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी को आज सोमवार को अचानक इमरजैंसी में रोकना पड़ा। इसकी वजह एक व्यक्ति की अजीब से हरकत थी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

दरअसल, मामला यह था कि किसी ने लक्सर आरपीएफ को फोन किया। जिसमें उसने बताया कि एक अंजान शख्स मालगाड़ी के डिब्बों के बीच कपलिंग पर बैठा हुआ है, जिससे वह कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। जिसके बाद आनन—फानन में लक्सर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोकना पड़ गया। यह मालगाड़ी सहारनपुर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। स्टेशन मास्टर ने त्वरित फैसला लिया और मालगाड़ी को रुकवा दिया। जिसके बाद दौड़ते हुए पुलिस पहुंची और कपलिंग पर बैठे व्यक्ति को पकड़ कर नीचे उतार लिया।

इसके बाद पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी। काफी समय तक पूछताछ करने के बावजूद केवल इतना पता चल पाया कि यह शख्स दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला है और हरिद्वार जाने के इरादे से मालगाड़ी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि रुड़की के पास इकबालपुर स्टेशन पर जब मालगाड़ी रुकी थी, तब यह सनकी डिब्बों के बीचों-बीच कपलिंग पर बैठ गया।

इधर आरपीएफ थाना प्रभारी सोनी शर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाई दे रहा है। अतएव उसे सख्त हिदायत देते हुए प्लेटफार्म से बाहर भेज दिया गया। अलबत्ता एक अंजान व्यक्ति की इस हरकत से काफी देर तक अजीब स्थिति बन गई। इधर अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की छत, पायदान तथा कपलिंग पर यात्रा करना बेहद खतरनाक है। ऐसा करने पर किसी की जान भी जा सकती है। इसलिए इसे रोकने के लिए रेलवे बार—बार लोगों को सचेत करता आया है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों पर यथोचित कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments