HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : विद्युत विभाग वसूलेगा 24 करोड़ 51 लाख रुपये, कार्रवाई शुरू...

लालकुआं : विद्युत विभाग वसूलेगा 24 करोड़ 51 लाख रुपये, कार्रवाई शुरू – 12 मार्च तक जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी

लालकुआं। विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में मार्च माह में बकायेदारों पर 24 करोड़ 51 लाख रुपये वसूलने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत सरकारी महकमों पर बकाया एक करोड़ रुपए से अधिक की वसूली के लिए नोटिस जारी करते हुए 12 मार्च तक रुपया जमा न करने पर विद्युत संयोजन काटने की चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण ने इस मार्च माह में 24 करोड़ 51 लाख रुपए बकायेदारों से वसूलने हैं, जिसमें 1 करोड़ से अधिक सरकारी विभागों पर बकाया हैं।

जिसमें बीएसएनएल के मोटाहल्दू, लालकुआं, कमलवागांजा सहित कुल अट्ठारह कनेक्शनों पर 30 लाख रुपये बकाया है, इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं, मोटाहल्दू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 लाख रुपये बकाया चल रहा है। पुलिस महकमे पर 10 लाख रुपये बकाया है, जिसमें 3 लाख रूपये से अधिक लालकुआं कोतवाली पर तथा कुल 5 कनेक्शनों जिसमें मुखानी और टीपी नगर भी शामिल है पर यह बकाया राशि शामिल है। लालकुआं तहसील पर 3 लाख 37 हजार बकाया है। साथ ही वन विभाग पर भी 2 लाख रुपया बकाया चल रहा है।

हल्द्वानी : हेड ​इंजरी से सुशीला तिवारी में भर्ती आईटीबीपी जवान की मौत

अधिशासी अभियंता पांगती ने बताया कि उन्होंने बकायदा सभी विभागों को लिखित रूप से वसूली नोटिस उनके कार्यालयों में रिसीव करवा लिये है, जिसमें उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है कि वह 12 मार्च तक बकाया राशि विद्युत विभाग में जमा कर दें अन्यथा उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उक्त विभाग पैसा जमा नहीं करते हैं तो समयावधि बीतने के बाद सरकारी महकमों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।

नैनीताल : राजस्थान से आये युवक ने खुद को गोली मार दे दी जान, यह है वजह

अधिशासी अभियंता ने बताया कि फिलहाल विभागीय टीम प्रतिदिन 30 से 40 कनेक्शन बकायेदारों के काट रही है, तथा लगभग 50 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूली भी की जा रही है। उन्होंने विद्युत बिलों को लेकर तमाम झंझट से बचने के लिए अविलंब विद्युत बकाया राशि जमा करने का बकायेदारों से आह्वान किया है।

उत्तराखंड : छात्रा वंशिका का हत्यारा आदित्य तोमर गिरफ्तार

Uttarakhand : फैशन मॉडलिंग से जुड़ी युवती से दुष्कर्म, साथी मॉडल पर केस दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments