HomeCrimeरुद्रपुर न्यूज : दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, प्रेम...

रुद्रपुर न्यूज : दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, प्रेम विवाह का ऐसा अंजाम, पति गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने मृतका रिया के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सुभाष कालोनी निवासी सुनील प्रतापति पुत्र मान सिंह ने आठ माह पहले जगतपुरा निवासी रिया पुत्री प्रेम सागर से प्रेम विवाह किया। प्रेम विवाह के बाद दोनों खेड़ा कालोनी में किराये पर रहने लगे। बुधवार की रात रिया पंखे के कुंडे में लटकी मिली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के भाई सन्नी सागर ने सुनील पर बहन के साथ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुये हत्या करने का आरोप लगाया। सन्नी का आरोप था कि घटना वाली रात भी रिया ने फोन पर मां से बात की थी। कहा कि उसे परेशान किया जा रहा है।

सन्नी ने सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। तहरीर में सन्नी ने सुनील व परिजनों पर कार की मांग करने का आरोप लगाया। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया और उसकें खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कार्रवाई के बाद जेल
भेज दिया है। विवेचना सीओ कर रह रहे है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments