HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : गांधी-शास्त्री जंयती पर बागेश्वर पुलिस का चला स्पेशल अभियान

बागेश्वर न्यूज : गांधी-शास्त्री जंयती पर बागेश्वर पुलिस का चला स्पेशल अभियान

बागेश्वर। पुलिस ने आज गांधी जयंती बढ़े ही सादगी के साथ मनायी ।एसपी मणिकांत मिश्रा ने राष्ट्रपति गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के मौके पर रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों वर माल्यार्पण किया गया। कप्तान ने दोनों महापुरुषों के जीवन में प्रकाश डालते हुए अहिंसा एवं शांति की प्रतिज्ञा की शपथ दिलाते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।

वहीं जनपद पुलिस ने आज इस मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। खुद कप्तान मणिकांत मिश्रा ने इस अभियान की कमान संभाली। एसपी बागेश्वर ने खुद स्टाफ कार्यालय के साथ पुलिस कार्यालय में साफ सफाई का गहनता से जायजा लिया।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान जोर शोर से चला। जनपद के सभी थाने,चौकियों में स्वच्छता अभियान के रुप में गांधी जयंती मनाई गयी।

वहीं लोगों ने एसपी मणिकांत मिश्रा व बागेश्वर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के इस अभियान से कहीं ना कहीं लोगों में भी जागरुकता फैलेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments