रानीखेत/चिलियानौला। समाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह कुवार्बी के 50 वें जन्म दिन के मौके पर उनके सहयोगियो ने आज राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में रक्त दान किया। साथ ही मरीजों को फल वितरण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। ब्लड बैंक में दिया गया रक्त किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को अपना कुछ वक्त समाजसेवा में गुजारना चाहिए। नवीन सिंह कुवार्बी ने सभी रक्त दान दाताओं का आभार जताया। रक्त दान करने वालों में त्रिभुवन फर्तियाल, भरत मेहरा, किसन जलाल, हेमन्त अधिकारी, पूरन रावत, जगदीश बिष्ट, बालम सिंह, लक्ष्मण टनवाल ने किया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


