HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: किशोरी गृह की बालिकाओं की ऐपण कला से प्रभावित हुई...

Almora News: किशोरी गृह की बालिकाओं की ऐपण कला से प्रभावित हुई डीएम, बच्चियों को रुचि के अनुरूप कोर्स कराने के निर्देश

— डीएम ने बख में किशोरी गृह, शिशु गृह व नारी निकेतन में देखी व्यवस्था
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने गुरुवार को बख स्थित किशोरी गृह, शिशु गृह व नारी निकेतन का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इन संस्थानों के बच्चों व बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। किशोरी गृह में रह रही बालिकाओं द्वारा तैयार ऐपण व अन्य चीजों का अवलोकन भी डीएम ने बारीकी से किया और उनके इस कार्य से जिलाधिकारी बेहद प्रभावित हुई।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि बच्चियों द्वारा बहुत खूबसूरत कलाकृतियां बनाई हैं। इसके लिए मार्केटिंग की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर होने वाली बालिकाओं के पुर्नवास की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 16 एवं 17 वर्ष की बालिकाओं की उनकी रूचि के अनुसार उनके लिए व्यवसायिक क्षेत्र तलाशे जाए, ताकि उस क्षेत्र में वह अपनी आजीविका चला सकें। इस दौरान उन्होंने वहॉ रह रही बच्चियों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियां पूछीं।

उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि बच्चियों के लिए एनआईएफटी जैसे संस्थानों में ट्रेेनिंग की व्यवस्था की जाय। इसके साथ ही आरसेटी व एनयूएलएम में भी शार्ट कोर्स की ट्रेनिंग दी जाय। उन्होंने कहा कि बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें उनकी रूचि के अनुसार कोर्स कराये जाय। इससे पूर्व उन्होंने शिशु गृह में रह रहे बच्चों मुलाकात की और उनके आवास व भोजन आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से भी वार्ता की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को समय-समय पर हैल्थ चैकअप करने के भी निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान चाईल्ड लाईन संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त जोशी, सदस्य नीलिमा भट्ट, रेखा शाह, अर्चना कोठारी, प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments