HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: विजयश्री लेकर लौटी महिला फुटबाल टीम को डीएम ने दी ट्राफी

Bageshwar: विजयश्री लेकर लौटी महिला फुटबाल टीम को डीएम ने दी ट्राफी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विश्वविद्यालयी महिला फुटबाल प्रतियोगिता में विजयश्री लेकर लौटी टीम का महाविद्यालय खेल मैदान पर स्वागत हुआ। जिलाधिकारी अनुराधा ने उन्हें ट्राफी भेंट की और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय ने बीते दिनों राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बागेश्वर महाविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल में मुनस्यारी और फाइनल में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम को हराया और विजश्री प्राप्त की। सोमवार को टीम यहां पहंची और स्वागत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय टीम मं शामिल प्रियंका वर्मा, चांदनी परिहार, रवीना परिहार, दिव्या, गरिमा उप्रेती, दीपा कोरंगा, हिमानी, शालू जोशी, संजना चौहान, सोना टाकुली, करीना भंडारी, नेहा पालनी, कीर्ती पाल, कविता आर्य को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी महेश टम्टा, कोच नीरज पांडे, धमेंद्र बोरा, डा. लक्ष्मण देव, डा. ओम प्रकाश, डा. गीता बृथ्वाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments