HomeUttarakhandBageshwarम्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य : डीएम आशीष ने जाना क्या हैं बेटियों के...

म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य : डीएम आशीष ने जाना क्या हैं बेटियों के सपने और लक्ष्य !

ADVERTISEMENTS

महिला अधिकारियों ने बेटियों संग किए अपने अनुभव साझा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर।। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए मेरा सपना, मेरा लक्ष्य (म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम आशीष भटगांई एवं महिला अधिकारियों ने बेटियों के साथ संवाद किया तथा बालिकाओं के जिज्ञासा भरे सवालों के जवाब दिए।

म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य : डीएम आशीष ने जाना क्या हैं बेटियों के सपने और लक्ष्य !
म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य : डीएम आशीष ने जाना क्या हैं बेटियों के सपने और लक्ष्य !

अधिकारियों ने कार्यक्रम में बेटियों के सपने और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्हें प्रेरणा दी व अपने अनुभवों को साझा किया। उसके बाद बेटियों को सरकारी कार्यालयों के क्रियाकलापों और सरकार की स्वरोजगार परक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथ ही विकास भवन, एसपी कार्यालय का एक्सपोजर विजिट कराया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बेटियों के सपने औऱ लक्ष्यों को जाना। जिलाधिकारी ने बेटियों को फ़ोकस एप्रोच के साथ कार्य करने पर बल दिया। बेटियों को अपने अंदर आलोचनात्मक सोच पैदा करने और योग्यता का विकास पर जोर दिया, ताकि बेटियों में जानकारी विश्लेषण, मूल्यांकन और व्याख्या करने की क्षमता का विकास हो सके। जिलाधिकारी ने कहा किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए धैर्य, एकाग्रता के साथ-साथ अनुशासन व कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। इसलिए जिस भी कार्य क्षेत्र का चुनाव करें उस पर कड़ी मेहनत करें।

कार्यक्रम में महिला अधिकारियों ने भी बेटियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। डीपीओ डॉ मंजुलता यादव, बीईओ गरुड़ कमलेश्वरी मेहता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी बेला मेहर, स्वास्थ्य विभाग से अभिलाषा चौहान, विश्वजीत कौर, सब इंस्पेक्टर निर्मला पटवाल, एडवोकेट अंजू पांडेय, पूजा आर्या, वन स्टॉप सेंटर खष्टी कांडपाल, सीडीपीओ आशा भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी जस्मिक, रेनू नगरकोटी ने भी बेटियों को प्ररेणादायक सुझाव दिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments