HomeUttarakhandBageshwarबड़ी ख़बर : अधिकारी आयेंगे जब गांव, तभी होंगे बदहाल सड़क के...

बड़ी ख़बर : अधिकारी आयेंगे जब गांव, तभी होंगे बदहाल सड़क के दर्शन !

ADVERTISEMENTS

काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार सहित ​कई लंबित मांगें

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर काफली कमेड़ा जन संघर्ष समिति ने गांव में क्रमिक अशन शुरू कर दिया है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि उनसे बात करने अधिकारियों को गांव आना पड़ेगा, तभी उन्हें बदहाल सड़क मार्ग के भी दर्शन होंगे और वे ग्रामीणों की पीड़ा को समझ सकेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण मंगलवार को समिति के बैनर तले पंचायत भवन के पाास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ क्रमिक अनशन शुरू किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को अमली जामा नहीं पहनाया जाएगा वह चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व में कई बार जिला मुख्यालय जाकर अपनी पीड़ा वह अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पहले दिन यह लोग बैठे अनशन पर

पहले दिन चामू सिंह देवली, नंदन सिंह दानू, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह तथा भगवत सिंह अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। यहां चालक वाहनों को जान जोखिम में डालकर चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय जाकर अपनी पीड़ा बता चुके हैं। इसके लिए उनके हजारों रुपये वाहनों में आने-जाने में खर्च हो गए हैं। इसके बाद भी समस्या आज भी जस की तस है। अब उन्होंने गांव में ही अनशन करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को उनकी समस्या सुनने के लिए गांव आना पड़ेगा। तभी उन्हें बदहाल सड़क दिखेगी। जिला मुख्यालय में बैठकर अधिकारी उनकी समस्या नहीं समझ सकते। तय किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं रहेंगे। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments