HomeUttarakhandAlmoraRkt Breaking : मनीष चौधरी ने लहराया जीत का परचम, व्यापार मंडल...

Rkt Breaking : मनीष चौधरी ने लहराया जीत का परचम, व्यापार मंडल चुनाव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
  • संदीप गोयल महासचिव, दीपक पंत उपाध्क्ष, नेहा माहरा महिला उपाध्यक्ष
  • भुवन चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष, विनीत चौरसिया उप सचिव

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रानीखेत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी ने जीत दर्ज की। जबकि महासचिव संदीप कुमार गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पन्त तथा महिला उपाध्यक्ष पद पर नेहा माहरा ने जीत दर्ज की। निर्विरोध चुने गये प्रत्याशियों में कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे तथा उपसचिव पद पर विनीत चौरसिया शामिल रहे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

व्यापार मंडल के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जिसमें व्यापारी वर्ग ने बढ़—चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। शाम के समय मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीवान सिंह नेगी को को कड़े मुकाबले के बाद 24 मतों से पराजित किया। मनीष चौधरी को 284, दीवान सिंह नेगी 260 मत मिले। जबकि इस पद पर तीसरे प्रत्याशी अजय कुमार बबली को सिर्फ 66 मतों पर ही संतोष व्यक्त करना पड़ा। इस पद पर 09 मत अवैध घोषित हुए।

हल्द्वानी, अभी—अभी : नहर में बह गया युवक, पुलिस ने बाहर निकाला, लेकिन….

Uttarakhand : UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

उपाध्यक्ष पद पर दीपक पंत ‘दीपू’ ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी दीपक अग्रवाल मुन्ना को 287 मतों के शानदार अंतर से पराजित किया। यहां 20 मत अवैध घोषित हुए। महासचिव पद पर संदीप कुमार गोयल व हर्षवर्धन पंत के बीच कांटे का मुकाबला रहा। संदीप गोयल ने हर्षवर्धन पंत को 33 मतों से हरा जीत अपने नाम की। वहीं इस पद के तीसरे प्रत्याशी मनोज पंत को महज 62 मत मिले। यहां 16 मत अवैध घोषित हुए।

Uttarakhand Health Bulletin : आज पौड़ी-उत्तरकाशी ने पकड़ी रफ्तार, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

महिला उपाध्यक्ष पद पर नेहा माहरा ने सीमा जसवाल को 366 मतों के भारी अंतर से हराया। नेहा माहरा को 488 तथा सीमा जसवाल को 122 मत मिले। इस पद पर भी 09 मत अवैध घोषित हुए। चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 619 रही। चुनाव के बाद विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई तथा उनका माल्यार्पण कर स्वागत हुआ।

मिशन 2022 : ऐसा रहेगा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में भाजपा के दौरे का शेड्यूल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments