Bageshwar News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने लिया नुकसान का जायजा, प्रभावितों को मदद का भरोसा

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से पीडित परिवारों से मुलाकात कर उचित सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया।


मोर्चे के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश आर्या ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौसानी के आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत कौसानी डोबा और नौघर स्टेट आदि गांवों का भ्रमण कर विगत दिनों हुई भयंकर बारिश से हुई आपदा की जानकारी ली। इसमें पिंगल कोट में सड़क कटान के कारण गांव की ओर जाने वाले रास्ते एवं सड़क से ऊपर की ओर भयंकर स्लाइडिंग होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है तथा ग्राम वासियों के मकानों को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

जिसके निवारण हेतु लोनिवि के अवर अभियंता एवं ठेकेदार से बात की, तो उनके द्वारा उक्त रास्ते को तुरंत बनाने का आश्वासन दिया तथा लोनिवि से यह अनुरोध किया गया कि सड़क के किनारों दीवाल निर्माण का कार्य खाली कोरी दीवाल में ना होकर पलम या आरसीसी में बनाई जाए साथ ही ग्राम पंचायत नौघर स्टेट के प्रधान कैलाश मेहरा के 2 गाड़ियां आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश से हुए भूस्खलन के कारण गाड़ियां दबकर जमीनदोज हो गई जिससे उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को शासन-प्रशासन से उचित सहायता दिलवाने के भरोसा दिलाया। भ्रमण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित कबडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कौसानी जगदीश भंडारी, अजय मेहरा जी आदि थे।

अन्य खबरें

Bageshwar : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से भड़का आक्रोश, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

Someshwar : हाल में पेयजल के लिए कई दिनों तक रुलाने वाली सोमेश्वर की पलयूड़ा—हटयूड़ा पेयजल योजना फिर चरमराई, टोटासिलिंग में पांच दिन में फटी लाइन दुरूस्त नहीं हो सकी, ग्रामीण पेयजल के लिए बेहद परेशान

Bageshwar : अतिवृष्टि से भारी नुकसान के बाद भी सुध नहीं लेने से भड़के काफली कमेड़ा के ग्रामीण, डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचकर किया प्रदर्शन

Bageshwar : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व बचाव कार्य के निर्देश, डीएम विनीत कुमार ने किया आइआरएस के प्रशिक्षण का समापन

BREAKING : कोरोना की दूसरी लहर से जीत के करीब पहुंचे अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद, आज दोनों जिलों 3-3 नये केस

BAGESHWER : गांव में पहली बार गैस वाहन पहुंचा, तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे, विधायक दास के प्रयासों से पूरी वर्षों पुरानी मुराद, अब तक 20 किमी दूर जाते थे गैस भराने

Bageshwar : मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति से नाराज हुए डीडीओ, कपकोट विकासखंड के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे तिवारी, जरूरी निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS