BageshwarUttarakhand

बागेश्वर: धान की फसल काटने खेत में पहुंचे जिलाधिकारी आशीष

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार सुबह बिलौना सेरा में पहुंचकर धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्वयं परम्परागत फसल धान की कटिंग की।

इस दौरान काश्तकार उत्तम सिंह टाकुली के खेत में 6×5 वर्ग मीटर के हिस्से में क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें 6 किलो 650 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के खेत में निर्धारित वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग की गई। फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में इस साल के लिए फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते है। जिलाधिकारी ने इस दौरान किसानों से भी वार्ता की और कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्रॉप कटिंग के दौरान एसडीएम मोनिका, तहसीलदार दलीप सिंह, अपर संख्याधिकारी विनोद सिंह किसवाण सहित स्थानीय काश्तकार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती