HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिला 68 सेक्टर और 04 जोनों में बंटा, सुरक्षा के...

Bageshwar News: जिला 68 सेक्टर और 04 जोनों में बंटा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
14 फरवरी को सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए निर्वाचन महकमा पूरी तरह तैयार है। कपकोट और बागेश्वर विधानसभा में दो लाख 17 हजार 620 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 68 सेक्टर और चार जोन पर जिले को बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। 376 पोलिंग बूथों को मतदान पार्टी रवाना हो गई है।

डिग्री कालेज परिसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार रविवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कपकोट और बागेश्वर में क्रमश: 188-188 पोलिंग बूथ हैं। 51 बूथ वनरेवल बनाए गए हैं। जहां माइक्रो आर्ब्जबर तैनात हैं। यहां वेवकास्टिंग भी होगी। पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकांस्टिंग के निर्देश हैं। 66 सेडो बूथ बनाए गए हैं। 12 रिले सेंटर हैं। सभी नोडल अधिकारियों को वायरलेस हैंडसेट भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कपकोट में 21 और बागेश्वर विधानसभा में चार हिमपात वाले पोलिंग बूथ चयनित किए गए हैं। जहां तैनात मतदान कर्मियों को सिलिपिंग बैग के अलावा स्थानीय स्तर पर रजाइयां आदि उपलब्ध कराई गई हैं। भोजन आदि की व्यवस्था भी बूथ पर की गई है।

उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुदूरवर्ती बूथों के लिए रवाना पोलिंग टीमें मतदान के एक दिन बाद लौटेंगी। यानी 14 फरवरी को मतदान होगा। वह 15 फरवरी के अपराह्न तक जिला मुख्याल पहुुंच पाएंगे। इन स्थानों पर खराब रास्ते, सड़कों का अभाव और मतदान दिवस पर छह बजे बाद अंधेरा होने के कारण टीमें एक दिन बूथों पर और बिताएंगे। इसकी जानकारी प्रत्याशियों के पास भी होगी। कहा कि कपकोट विधानसभा के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनलेख और कांडा जबकि बागेश्वर के लिए राप्रावि बहुली, वज्यूला और विवेकानंद मंडलसेरा को आदर्श मतदेय स्थल बनाया गया है। इन बूथों पर पिछले चुनावों में सबसे अधिक मतदान होता रहा है। डीएम ने कहा कि स्ट्रांग रूम को थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। पहले लेयर में पैरा मिलिट्री, दूसरे में आर्मड पुलिस और तीसरे में स्थानीय पुलिस का घेरा रहेगा। अभेद सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पोलिंग बूथों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments