HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कार्यकारिणी...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कार्यकारिणी गठित ! दीपेश चंद्र जोशी बने नगर अध्यक्ष, अन्य पदों पर इन पदाधिकारियों का हुआ चयन, पढ़िये पूरी ख़बर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तिथि — 12 सितंबर, 2020

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां बहुउद्देशीय पार्किंग स्थल में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की जिला व नगर कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में मनोज वर्मा जिलाध्यक्ष व युसुफ तिवारी महासचिव चुने गये, वहीं नगर में दीपेश चंद्र जोशी अध्यक्ष व राम प्रकाश निरंकारी का महासचिव पद पर चयन हुआ।
जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष व महासचिव के अलावा किरन पंत महिला उपाध्यक्ष, सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, जगत तिवारी सचिव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा सचिव तथा फईम अहमद जिला कोषाध्यक्ष चुने गये। वहीं नगर कार्यकारिणी में भी अध्यक्ष व महासचिव के अतिरिक्त गणेश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र जोशी व स्नेहा चौहान उपाध्यक्ष, मोहम्मद निशाद व कमल सनवाल उप सचिव, करन पाण्डे नगर कोषाध्यक्ष चुने गये। नगर कार्यकारिणी के सदस्य मंडल में जगदीश चंद्र पांडे, आमिर खान, रईस अहमद, फिरोज कुरैशी व रिजवान हुसैन का चयन हुआ। जिला सलाहकार सदस्य मंडल में चिरंजी लाल वर्मा, मंगल सिंह बिष्ट, सुनील अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल, शरशाद अहमद व बलवीर धवन को शामिल किया गया। नगर सलाहकार समिति सदस्यों में चंदन सिंह बिष्ट, अनिल धवन, दीवान सिंह मेहरा, प्रकाश चंद्र लोहनी, मुकेश बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे, संतोष कुमार जोशी, मोहन कनवाल व अजय अग्रवाल शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments