कोरोना अपडेट : अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए कोरोना 1115 मरीज आए सामने, दून हरिद्वार में डबल सेुचरी, यूएसनगर, पौड़ी और नैनीताल में सेंचुरी, तीस हजारी भी हुआ कोरोना

0


देहरादून। उत्तराखंड में आज एक दिन में अब तक के सबसे ज्यदा कोरोना के केस डिटेक्ट किए गए हैं। शनिवार को प्रदेश में 1115 नए मामले सामने आए। अस तरह से प्रदेश में कोरोना पाजिटिव लोगों के कुल आंकड़े ने भी तीस हजार का अंक पार कर लिया। अब प्रदेश में 30336 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। आज 603 लोग कोरोना का हराकर अपने घर भी लौटे। इस तरह से प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों से अब तक 20031 कोरोना पाजिटिव कोरोना को हरा कर अपने घरों को रवाना हो चुके हैं। जबकि 9781 लोग अभी भी उपचार करा रहे हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा आज 402 पहुंच गया। आज देहरादून में 290, हरिद्वार में 270, उधम सिंह नगर में 180, पौड़ी में 130 और नैनीताल में 110 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। संक्रमित मामलों में अल्मोड़ा में 8, बागेश्वर में 13, चमोली में 14, चंपावत में 10, पिथौरागढ़ में 68, रुद्रप्रयाग में 25, टिहरी गढ़वाल में 46 और उत्तरकाशी में 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS