ब्रेकिंग न्यूज : अनुराधा पौडवाल के 35 वर्षीय संगीतकार बेटे का निधन

0


मुंबई। मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। वह 35 साल के थे। पिछले काफी समय से आदित्य किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। संगीत जगत के लिए ये बुरी खबर है। हालांकि अभी पौडवाल परिवार की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन संगीतकार व गायक शंकर महादेवन ने इस खबर की अपने इंस्ट्राग्राम पर पुष्टि की है।
साल 2020 हर तरह से बुरा साबित हो रहा है। कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके अलावा एक के बाद एक सेलेब्स और दिग्गज पर्सनालिटीज का रुखसत होना भी लोगों को निराश कर रहा है। अब इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में ही निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सिंगर-म्यूजीशियन शकर महादेवन ने दी।
शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लिखा- ये खबर सुनकर दिल टूट गया। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। क्या गजब के संगीतकार और नेक इंसान था वो। दो दिन पहले ही मैंने एक गाना गाया था जिसकी प्रोग्रामिंग उन्होंने बहुत खूबसूरती से की थी। अब अचनाक इस खबर के आने से दिल एकदम टूट गया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं भाई, तुम्हारी याद आएगी। बता दें कि पौडवाल परिवार की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS