सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद बागेश्वर में “वन नेशन वन राशन कार्ड” के तहत जिले के समस्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन वितरण करने के लिए पीओएस मशीन का वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि “पी.ओ.एस. मशीन” के माध्यम से जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा उपभोक्ताओं को उचित दर व उचित मात्रा में राशन वितरण किया जाएगा। पहले चरण में 437 सस्ता गल्ला विक्रेताओं में से लगभग 115 पीओएस मशीन वितरित की जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।