सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद के मंगरुप्रहरी (रवाईखाल) निवासी हिमांशु कोहली पुत्र मोहन राम ने ड्रीम इलेवन में में 57 लाख रुपये जीत लिये। उन्होने क्रिकेट में ऑनलाइन टीम 11 खिलाड़ियों की बनाकर जिसमे सत्तावन लाख रुपये जीते। जिसमे उनके बैंक खाते में चालीस लाख की धनराशि टैक्स काट कर जमा की गई है। हिमांशु कोहली ने बताया कि उन्होंने ककेआर व सनराइज हैदराबाद के बीच किस्मत आजमाई। उन्हें उम्मीद नही थी कि वह इतनी बड़ी धनराशि जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह 1 करोड़ रुपये पुरस्कार जीतते, लेकिन एक अन्य साथी व उनके अंक बराबर होने के कारण उन्हें सत्तावन लाख ही जीत पाया।दूसरे प्रतिभागी के भी बराबर अंक होने से धनराशि बंट गयी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।