Bageshwar: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फल बांटे, दीर्घायु की कामना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम और राजकीय आश्रम बालिका पद्धति विद्यालय में…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम और राजकीय आश्रम बालिका पद्धति विद्यालय में फल वितरित किए। सीएम की लंबी उम्र की कामना के लिए बागनाथ में पूजा-अर्चना की।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सीएम धामी ने अहम कदम उठाए हैं। विकास पर फोकस है। नौकरियों में घोटाले करने वालों के विरुद्ध जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन 17 सितंबर को है। उस दिन भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भी आ रहे हैं। इस दौरान सुरेश कांडपाल, दयाल कांडपाल, प्रकाश साह, मनोज ओली, डा. राजेंद्र परिहार, इंद्र सिंह फस्वार्ण, रघुवर सिंह दफौटी, दीपा आर्य, रमेश तिवारी, रवि करायत, आदर्श कठायत, बलवंत टंगड़िया मौजूद थे। उधर, कपकोट, कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी में भी सीएम का जन्मदिन मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *