HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने से डिप्लोमा इंजीनियरों ने...

Bageshwar: नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने से डिप्लोमा इंजीनियरों ने तरेरी आंखें

  • जल्द फैसला वापस नहीं लिया, तो करेंगे आंदोलन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जिला इकाई की यहां हुई बैठक में कनिष्ठ अभियंताओं की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने पर नाराजगी जताई है। कैबिनेट के फैसले का भी विरोध किया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

लोनिवि परिसर में शुक्रवार को आयोजित महासंघ की बैठक में वक्ताओंने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौागेलिक स्थिति को ध्यान में रखकर पर्वूवर्ती सरकारों ने उत्तराखंड के डिप्लोमा इंजीनियरों को सम्मानजनक वेतनमान दिए गए थे। शासन में बैठे अधिकारियों ने अपना सहयोग नहीं दिया। उत्तराखंड के अभियंताओं के कार्य करने की क्षमता के दूसरे राज्यों के अभियंताओं से नहीं की जा सकती है। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय संगठन के निर्देश पर जिले में आंदोलन शुरू कर दिया जएएगा । जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। अध्यक्षता जिला सचिव जीएस मेहरा ने की। इस मौकेपर एनके जोशी, पीएस फर्त्याल, ललित कुमार, संतोष पांडे, विपिन सनवाल, पायल जोशी, मीनाक्षी जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments