HomeBreaking Newsनैनीताल: बीडीसी सदस्य से सीधे जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं दीपा दरम्वाल

नैनीताल: बीडीसी सदस्य से सीधे जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं दीपा दरम्वाल

ADVERTISEMENTS

कड़े मुकाबले में खिला कमल

नैनीताल। लंबे सियासी ड्रामे और उठापटक के बीच आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को महज़ एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पांच दिन बाद आया परिणाम, मामला कोर्ट में विचाराधीन

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त को मतदान हुआ था, लेकिन चुनाव के बाद कुछ सदस्यों के गायब होने और “रेन कोट” विवाद के चलते कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इस वजह से मतगणना को रोक दिया गया था और नतीजे डबल लॉकर में सील कर दिए गए थे। हालांकि, कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्वाचन आयोग ने मंगलवार 19 अगस्त को परिणाम घोषित कर दिया। मतगणना के बाद भाजपा की दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट। एक वोट रद्द हो गया। इस तरह दीपा दरम्वाल ने एक वोट से यह चुनाव जीत लिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कौन हैं दीपा दरम्वाल?

दीपा दरम्वाल के लिए राजनीति कोई नई बात नहीं है। इससे पहले वह हल्द्वानी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उनके परिवार को राजनीति विरासत में मिली है। उनके ससुर प्रेम सिंह दरम्वाल 27 साल तक ग्राम प्रधान रहे, जबकि उनके पति आनंद सिंह दरम्वाल तीन बार बीडीसी सदस्य, एक बार ब्लॉक प्रमुख और एक बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पति के बाद अब दीपा दरम्वाल सीधे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंची हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल, बीजेपी ने जताई खुशी

परिणाम आने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। सांसद अजय भट्ट और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने दीपा दरम्वाल को बधाई दी और इसे जनता की जीत बताया। वहीं, कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग की है।

उपाध्यक्ष पद पर टॉस से फैसला

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला बेहद करीबी रहा। इस पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसके बाद टॉस कराया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments