HomeBreaking Newsदिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला; सिर...

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला; सिर में चोट

डॉग लवर है हमला करने वाला यह शख्स !

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

Delhi CM Rekha Gupta Attack : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास (CM House) में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक व्यक्ति ने उन पर हाथ उठाया और खींचतान में वे मेज से टकरा गईं, जिससे उनके सिर पर चोट आई। हमले के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाला यह शख्स एक डॉग लवर है।

Attack occurred during a public interaction program: Rekha Gupta was interacting with citizens and hearing their grievances during a weekly 'Jan Sunvai' program at her official residence when the incident took place.

आरोपी कौन है?

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41 वर्ष) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच के अनुसार वह किसी समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था और उसी दौरान विवाद हुआ।

दिल्ली BJP अध्यक्ष का बयान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचा, जिसके कारण वे मेज से टकरा गईं और सिर पर चोट आई। उन्होंने थप्पड़ मारने की बात से इनकार किया।

विपक्ष और अन्य दलों की प्रतिक्रिया

  • दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इससे महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
  • AAP नेता आतिशी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि असहमति की जगह होती है लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
  • BJP प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि यह किसी हताश पार्टी का काम हो सकता है।

मुख्यमंत्री का इलाज और हालचाल

घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री CM हाउस पहुंचे। यहीं पर रेखा गुप्ता का इलाज किया जा रहा है। CM ऑफिस ने भी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

  • 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
  • उन्होंने विधानसभा चुनाव में AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था।
  • रेखा लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं।
  • वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल !

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और आरोपी के पीछे की मंशा क्या थी।

सूत्रों के मुताबिक, शख्स का कोई परिजन जेल में है. उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था. मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स के परिजन का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से शख्स के बारे में और भी जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया है, और उसका आधार कार्ड जारी किया गया है.

मां का दावा, मानसिक रूप से बीमार है उसका लड़का

पुलिस की पूछताछ में आरोपी की मां ने बताया कि वह आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पहुंचा था. मां ने बताया कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है और उसके पशु प्रेमी होने का दावा किया है. वह इससे पहले भी दिल्ली की यात्रा कर चुका है. आरोपी एक रिक्शा चालक परिवार से आता है. राजकोट पुलिस आरोपी की मां को भी पूछताछ के लिए ले गई है. मां ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि वह दिल्ली सीएम के वहां जाएगा. 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments