HomeBreaking Newsखाली प्लॉट पर बगैर अनुमति खुदाई, बगल का मकान भरभरा कर गिरा

खाली प्लॉट पर बगैर अनुमति खुदाई, बगल का मकान भरभरा कर गिरा

ADVERTISEMENTS

📌 बिल्डर मौके से फरार, जेसीबी जब्त

सीएनई डेस्क। बगैर इजाजत एक बिल्डर द्वारा खाली प्लाट पर जेसीबी द्वारा खुदाई के दौरान बगल वाला भवन भरभरा का गिर पड़ा। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, बिल्डर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जेसीबी को जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला ऋषिकेश का है। यहां एम्स रोड पर एलआईसी भवन के ठीक सामने जेसीबी से एक खाली प्लॉट पर खुदाई की जा रही थी। जिसकी कोई परमिशन भी बिल्डर द्वारा नहीं ली गई थी। आरोप है कि वह बगल वाले भवन से सटकर खुदाई करवा रहा था। भवन स्वामी के कई बार कहने के बावजूद वह नहीं माना। इस बीच खुदाई के दौरान घर का लिंटर और दीवार भरभरा कर गिर पड़े। नीचे तल पर मौजूद दुकान में तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

चार दिन से लगातार चल रही थी खुदाई

प्रभावित भवन स्वामी ने बताया कि यह काम बिल्डर लगभग चार दिन से करा रहा था। उन्होंने खुदाई करने वालों को बताया था कि जेसीबी उनकी दीवार की नींव को भी धीरे-धीरे खोद रही है, जिससे दुकान को खतरा पैदा हो गया है। फिर भी उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण उनकी दुकान की दीवार और लिंटर अचानक गिर पड़े।

बाल—बाल बची जान

संतोष की बता तो यह रही कि जब भवन गिरा तब वहां मौजूल लोग दुकान से बाहर निकल गए। साथ ही दुकान में फंसे दो बच्चों को भी तत्काल बाहर निकाल लिया गया। यदि जरा भी देर होती तो परिणाम भयानक हो सकता था।

चालक हिरासत में

पुलिस ने जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक को भी हिरासत में लिया गया है। दुकान संचालक ने लिखित रूप से शिकायत देकर खुदान करने वालों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। बताया जा रहा है की प्लॉट में जेसीबी से खुदान बिना परमिशन के किया जा रहा था

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी : एसडीएम

ऋषिकेश उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि भवन गिरने का मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर टीम भेजकर जांच करवाई जायेगी। वहीं बेसमेंट खोदने की अनुमति देने की बात पर उन्होंने कहा की मेरे द्वारा फिलहाल ऐसी कोई परमीशन किसी को भी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments