HomeDelhiदिल्ली में घना कोहरा, देरी से चल रही 18 ट्रेनें

दिल्ली में घना कोहरा, देरी से चल रही 18 ट्रेनें

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाये रहने के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं वहीं हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रेलवे सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आने वाली करीब 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में पुरी-निजामुद्दीन पुरूषोत्तम एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब छह घंटे की देरी से चल रही है। वहीं पांच अन्य ट्रेनें भी तीन से पांच घंटे देरी से चल रही है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पालम वेधशाला के मुताबिक दृश्यता घटकर केवल 50 मीटर रह गयी, जिसका उड़ानों पर असर पड़ा। निर्धारित समय से देरी से चल रही उड़ानों के कारण हवाई अड्डे पर फंसे यात्री अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 05.30 बजे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इस बीच दिल्ली और आसपास के राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर जारी रही। दिल्ली वासियों को आज सर्द मौसम का सामना करना पड़ा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments